top of page

लौट के यूँ ना घर जाऊंगा

Writer: Diary Unke Name
Diary Unke Name
Dec 3, 2023
1 min read


लौट के यूँ ना घर जाऊंगा

लौट गया यूँही अगर जो

गिल्ट से ही मर जाऊंगा

लौट अभी ना घर जाऊंगा

वादा किया जो अपनों को

माँ -पापा के सपनों को

छोड़ यूँही क्या चलाआऊंगा

लौट के यूँ ना घर जाऊंगा

दोस्तों के उलाहने होंगे

पड़ोसियों के ताने होंगे

छोड़ गया युही अगर जो

माशूका कि विदाई में

आँशु तुम्हें बहाने होंगे

माँ के कंगन बहन कि सादी

कर्ज कैसे उतरेगा

सुन ... तु कब सुधरेगा ?

तेरे सपने क्या है ?

तेरी सोच कैसी है ?

किसी को साला फर्क नही पड़ता

तुमको भी हिरा मानेगे

देख तेरे जेब में कितनी गड्डी है.

---🖊🖊🖊 दीपक राव


कैप्शन: "जीवन की यात्रा की एक कविता" "अपनी पहचान बनाने की कहानी" "उद्दीपना की कविता" "खोये सपनों की बातें" हैशटैग्स: #कविता #हिंदीकविता #पोएट्री #उद्दीपना #जीवनकीकहानी #सपने #भावनाएं #अपनीपहचान #कला #लोगोंकीसोच #खोयेसपने #कवितालेखन #कलाप्रेमी

 
 
 

Comments


bottom of page