top of page

"भाव का अभाव"

Writer: Diary Unke Name
Diary Unke Name
Dec 13, 2023
1 min read

Updated: Dec 19, 2023


क्या कुछ कह दूँ

या सब सह लूँ

भाव आ रहे भर - भर के

भाव भरें है भर - भर के

किस के कृत को आवारा लिखूं ?

किस के घाव को नाकारा लिखूं ?

भाव का भरमार पड़ा है

भाव का ही अभाव पड़ा है

भाव का ही पहाड़ खड़ा है

तुझको लगता है तेरी है वो

वो तो उसकी भी नही जिसकी है वो

वो साथ तुम्हारा क्या देगी ?

जो हाथ तुम्हारा काट लिया

गम के मारे दर -दर भटके

दर्द से खुद को बाट लिया

संघर्ष बड़ा है जीवन में

पहले ही खुद को छांट लिया

कविता में खुद को पाकर तूने

कविता को ही बाट लिया

कविता में ही तू है

और कविता ने ही आखिर तक साथ दिया

हर बार कविता ने ही अपना हाथ दिया

खा कर जुल्म जमाने के

खुद को कब तक तड़पावोगे

आखिर में हार कर जमाने से

लौट कविता के घर ही आओगे

लौट कविता ही सुनाओगे

--- दीपक राव


 
 
 

Comments


bottom of page