नुमाइश

"वरदान कहूँ या अभिशाप कहूँ, कैसे ये बारदात कहूँ? किस मुंह से ये पाप कहूँ? शहर है सपनों का, सायद अपनों का, तीखे मीठे रिश्तों में, जीवन बिताते किस्तों में, यह छोटा सा हिस्सा है, शायद इस शहर या बाकी शहर का, यही हाल और यही खिस्सा (कहानी) है। जन्नत की हूर जनानी जो है, उसी के हिस्से की कहानी ये है। घर से बाहर एक मादा निकली, बाहर ऑफिस जाने का दे वादा निकली। निकली है वो किस हाल में, फस गयी जाने कैसे जंजाल में। कर्ज के मारे कर्म पर निकली, काम में फस कर रह गयी। मर्यादा को मार कर, आँशु छुपाए नैनों में, जाने कितनों संग सहवास रही, जाने कितनों के पास गयी। पेट की खातिर मुह कि खायी, अब पेट की खातिर मुह पेट पड़ी है। जजबात में रह कर बह गया, जो किस्सा था नुमाइश का, अभी अधूरा ही रह गया। यह कहानी एक जनानी की, जो रोज़ कुर्बान होती सैकड़ों मर्दानी की। औरतों को माल बनाया, ये तो यहाँ का हाल बताया। बस एक यह कहानी देखो, देश में करोड़ों की आवादी देखो। प्रगति की बर्बादी देखो। एक औरत, एक घर की, एक गली, एक गाव की, यहाँ तो पूरा शहर बसा है, शहर से ये देश बना है।
---🖊🖊🖊 दीपक राव




Comments