" नतीजा "
Dec 1, 2023
1 min read

"कोशिश अगर एक बार भी की होती, किसी अजनबी की जरूरत ना होती. एक बार तो जताया होता, अगर प्यार सच में था तो, कम से कम एक बार तो बताया होता। फ़र्क नहीं पड़ता, अगर हमने भी छुपाया होता। फ़र्क तो पड़ता है, कल तक सब अजनबी थे, आज अनजान बनना पड़ रहा है। तब से और अब में, सच बताओ, प्यार कम पड़ रहा है? इस बार मैं कुछ नहीं कहूंगा, अगर दर्द है सच में तो, इस बार भी मैं सच ही सहूंगा। गुनहगार तो मैं हूँ ही, अगर फ़ैसला तुम्हारा होगा, तब हर बात का किनारा होगा।"
---दीपक राव




Comments