"आँख भर के देखना "
Dec 13, 2023
1 min read
Updated: Dec 19, 2023

दिल के गहराई में जा कर देख रहा हूँ
गम के आंच में खुद को सेक रहा हूँ
आरजू थी तुम्हे सुकूउ से मिलाता
कभी फुर्सत में मिलती तो माँ से मिलाता
जिस दिल को तुमने जार -जार किया है
जिस दिल को तुमने दुत्कार दिया है
उस दिल को एक माँ ने कितना प्यार किया है
कभी मिलना तुम्हे बताऊंगा
काबिल नही जिस जन्नत के
उस जन्नत के एक दर्शन कराऊंगा
तुम्हे एहसास होगा क्या खोया है
आँख भर के देखना
तुझे खो कर वो लड़का कितना रोया है
मुझे पता है सब जान कर छ्लेगी
यकीन दिलाता हूँ इस शब्द से ताउम्र जलेगी
जिस सख्स पर तेरा दिल और आस आएगा
वो सख्स कभी तेरा न होगा और ना पास आएगा
जिन्दगी एसी जुल्मी होगी
तू प्यार को तरसेगी
तेरी कहानी भी मनगढ़नंत और फ़िल्मी होगी
तुम्हे एहसास होगा कौन सच्चा है
जिसका तुमने दिल तोड़ा
वो भी किसी माँ का बच्चा था
-- दीपक राव




Comments